गिरिडीह: BBC रोड स्थित JRS टेक्नोलॉजी कौशल विकास केंद्र में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
शहर के बीबीसी रोड स्थित JRS टेक्नोलॉजी के कौशल विकास केंद्र में सोमवार को 12 बजे से मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 20 छात्राओं को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर प्रदान किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि शामिल हुए।