गिरिडीह: गिरधर चक्र में शादी में भोजन नहीं खिलाने को लेकर विवाद, मारपीट में 6 लोग घायल
पचंबा थाना क्षेत्र के गिरधर चक्र निवासी 6 लोगों को गांव के लोगों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को 2 बजे सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना में इस्माइल मियां, सद्दाम अंसारी ,मोहमुद अंसारी, मुमताज अंसारी समेत दो अन्य लोग घायल हैं। बताया गया कि शादी में खाना ना खिलाने के सवाल पर गांव वालो से विवाद हो गया।