गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार में बच्चों के झगड़े में मारपीट, 4 घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
पचंबा थाना का क्षेत्र के सुग्गासार में बच्चों के झगड़े में हुई मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। सोमवार को 2 बजे सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना में अनवर अंसारी, बुंदिया देवी, कारण पंडित और मालती देवी घायल हैं। बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर बड़ों के बीच बहस हो गई।जिसके बाद बहस मारपीट में तब्दील हो गई।