नीमडीह: चांडिल जामडीह रेलवे फाटक पर भीषण जाम, ओवरब्रिज लेन बावजूद बाधित आवागमन
चांडिल के जामडीह रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह ट्रेलर खराब होने से दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन भी फाटक के पास रुकी। रेलवे ओवरब्रिज का एक लेन तैयार होने के बाद भी चालू नहीं, जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है।