बागपत में एक और पति की हत्या: 'अभी मारा या नहीं, नशे में क्यों नहीं...', व्हाट्सएप पर प्रेमी से लेती रही अपडेट
बागपत में किसान प्रमोद की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि किसान की पत्नी उर्मिला का मैकेनिक सिकंदर से वर्ष 2024 से प्रेम प्रसंग चल रहा था।