बागपत, उत्तर प्रदेश
➡️ बागपत में पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई, 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
➡️ ग्राम अहमदशाहरपुर पदड़ा में लगातार तीन दिन हुए सांप्रदायिक झगड़ों के मामले में कार्रवाई
➡️ 18, 19 और 20 अक्टूबर को गांव में हुए थे सांप्रदायिक विवाद
➡️ मामले में 21 अक्टूबर को बागपत कोतवाली में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज
➡️ टटीरी चौकी प्रभारी पर घटनाओं की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने का आरोप
➡️ सांप्रदायिक झगड़ों में वैधानिक कार्रवाई नहीं करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला
➡️ सीओ नगर की रिपोर्ट के आधार पर एसपी बागपत ने की प्रशासनिक कार्रवाई
➡️ महिला उपनिरीक्षक समेत टटीरी चौकी पर तैनात सभी 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया
➡️ एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी
➡️ संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
#Baghpat #UttarPradesh #PoliceAction #LawAndOrder
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026