BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा!
कोताना गांव में तीन दिन पहले गन्ने के खेत में मिले प्रमोद के शव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं, मृतक की पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सिकंदर और उर्मिला के बीच अवैध संबंध थे। प्रमोद के विरोध करने पर दोनों ने हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले प्रमोद की शराब में नशे की गोलियां मिलाई गईं, फिर बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अब मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
Baghpat, Bagpat | Oct 21, 2026