गोह: गोह स्थित अंदर बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, निकाला गया भव्य रोड शो
Goh, Aurangabad | Oct 23, 2026 गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित अंदर बाजार में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भव्य रोड शो निकाला गया। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। इधर रोड शो में गायिका सीमा गुप्ता ने एक से एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोह पुलिस सजग रही।