बलरामपुर: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा कुष्ठ निवारण जागरूकता अभियान: सीएमओ
31 जनवरी शाम 5:00 बजे जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्राम पंचायत / नगरीय क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चलाया जाएगा। बताया की कुष्ठ रोग का उपचार एमडीटी के पूरा कोर्स से संभव है।