बलरामपुर: विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने बिशुना पुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के भंडारे में लिया भाग
31 जनवरी रात 8:00 बजे विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने विशुनापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ का पूजन करते हुए क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।