बलरामपुर: विश्व आद्र भूमि दिवस के उपलक्ष में एमएलके कॉलेज में आयोजित की गई गोष्ठी
31 जनवरी शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में विश्व आर्द्र दिवस के उपलक्ष्य में बलरामपुर फर्स्ट एवं एन सी सी , एन एस एस व रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कैडेटों व स्वयंसेवकों को आर्द्र भूमि दिवस के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला गया।