बलरामपुर: जिला क्षय रोग विभाग ने सीएमएस कॉलेज में छात्रों को टीबी बीमारी के प्रति किया जागरूक
31 जनवरी दोपहर 2:00 बजे सीएमएस इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को टीबी की बीमारी के लक्षण पहचान व इलाज के बारे में जानकारी दी गई एवं उन्हें अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा की टीबी का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है। इस अवसर पर जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाया गया।