बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने माफिया अशरफ के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को गिरफ्तार किया
बारादरी थाना पुलिस ने माफिया अशरफ के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ़ लल्ला गद्दी को पानी निकासी के विवाद में लल्ला गद्दी को गिरफ्तार किया है। पार्षद ने इंस्पेक्टर को फोन कर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए माफिया अशरफ के करीबी का शांति भंग में चालान किया है।