बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी की महिला ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी की रहने वाली महिला ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था ।जिसके बाद दबंगों ने मारपीट कर दी। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।