बरेली: किला थाना क्षेत्र के हार्ट मैन रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
किला थाना क्षेत्र के हॉट मैन रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक युवक की पहचान चौधरी तालाब के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।