दरियापुर: ग्राम सभा से निर्माण कार्य तक, अपर सचिव ने परखी पंचायतों की स्थिति
Dariapur, Saran | Sep 27, 2026 दरियापुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस पर रविवार दोपहर पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने दरियापुर प्रखंड का भ्रमण कर पंचायत स्तर पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने फतेहपुर चैन पंचायत में आयोजित ग्राम सभा का अनुश्रवण करते हुए ग्रामीणों की सहभागिता और विकास प्राथम