महोबा: महोबा के खरका गांव में तिल की कटी फसल चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी हजारीलाल ने खेत से तिल की फसल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित के अनुसार तीन बीघे की कटी फसल खेत में सूखने के लिए रखी थी, जो रात में गायब हो गई। उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।