भीलवाड़ा: रविवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर, मरीजों के खाने-पीने व रहने की सुविधा निशुल्क होगी
भीलवाड़ा।मानव सेवा संस्थान की ओर से जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी,सेठ चिरंजीलाल,रमेशचंद्र मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्पर्श हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 26 तारीख को आयोजित हो रहा है।मानव सेवा संस्थान के चांदमल सोमानी ने बताया कि 26 अक्टूबर को शिविर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक टंकी के बालाजी परिसर में शुरू होगा