भीलवाड़ा: नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने छठ घाटों का लिया जायजा, सफाई व सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश, SDRF टीम तैनाती की भी मांग
भीलवाड़ा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। महापौर राकेश पाठक ने शनिवार शाम को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।