भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर के सिटी सेंटर मॉल में आईस्क्रीम शॉप और मोटर बॉडी कारखाने में खड़ी पिकअप में लगी आग, मची अफरा-तफरी
शनिवार सुबह शहरी क्षेत्र में आगजनी की दो घटनाओं से हडकंप मच गया। पहली घटना में कोतवाली के नजदीक सिटी सेंटर मॉल परिसर स्थित आईस्क्रीम शॉप, जबकि दूसरी घटना में पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पिकअप आग की भेंट चढ़ गई। आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया।