भीलवाड़ा: आसींद मोबाइल शॉप पर बैठे संचालक पर आधा दर्जन बदमाशों ने लोहे के पाइपों और डंडों से हमला कर दुकान में की तोड़फोड़
आसींद में बस स्टैंड पर अपनी मोबाइल शॉप पर बैठे संचालक पर करीब आधा दर्जन बदमाशो ने लोहे के पाइपों, और डंडों से हमला कर दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। हमले में दुकान संचालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।