करनैलगंज: गोंडा के पांच भाजपा विधायकों ने सीएम योगी से खाद संकट और बाढ़ राहत पर की चर्चा
शुक्रवार को गोंडा के 5 BJP विधायको ने लखनऊ मे CM से मुलाकात कर खाद की कमी और बाढ़ की समस्या उठाई। तरबगंज के MLA प्रेम नारायण पांडे, गौरा के प्रभात वर्मा, करनैलगंज के अजय सिंह, कटरा बाजार के बावन सिंह व मेहनौन के विनय द्विवेदी ने पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने व बाढ़ प्रभावितों को सहायता देने की मांग की। ये जानकारी MLA अजय सिंह से शनिवार 4 बजे प्राप्त हुई है।