करनैलगंज: भगहरिया के मितई गांव के कल्लूपुरवा में अजगर निकलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कटरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के भगहरिया पूरे मितई गांव के कल्लूपुरवा मजरे में गुरुवार 1 बजे अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह ‘निक्की’ ने पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।