करनैलगंज: करनैलगंज तहसील के 18 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, घाघरा खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर
करनैलगंज तहसील के 18 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे हजारों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार 4 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। विभिन्न बैराजों से 324381 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का रौद्र रूप देखकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।