करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर, सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न
गुरुवार दोपहर 12 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। शारदा, गिरजा और सरयू बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। करनैलगंज तहसील के सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गए हैं, जबकि कई गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने नावें तैनात कर आवागमन की व्यवस्था की है।