करनैलगंज: लोनियन पुरवा गांव में खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम, पानी में डूबकर गई जान
कटरा बाजार के नकहा गांव के लोनियन पुरवा मे शुक्रवार 1 बजे पानी भरे गड्ढे मे डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम रिहान की मौत हो गई। वह मामा मो.इमरान के घर के बाहर खेलते समय गड्ढे मे गिर गया। परिजनो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर PM के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया शव को PM के लिए भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।