करनैलगंज: डीएम प्रियंका निरंजन ने नकहरा में किया निरीक्षण, राहत सामग्री बांटी
शनिवार 2 बजे DM प्रियंका निरंजन ने करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारो से संवाद किया।उन्होंने राहत सामग्री,सुरक्षित आश्रय व स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने स्वयं राहत किट वितरित की,जिसमे राशन,दवाएं व स्वच्छ पानी शामिल था। मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर दवाएं वितरित किया।