बक्सर: जिले में धड़ल्ले से जारी नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की युवा नेता ने डीएम से मांग की
Buxar, Buxar | Nov 24, 2025 जिले के साथ ही विशेष कर बक्सर नगर में नशीली दवाओं और सुई की बिक्री तथा सेवन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में आ रहा है। दवा के आड़ में जारी नशीले दावों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सोमवार को 2:00 बजे अपराह्न में युवा शक्ति संस्थान के द्वारा आवेदन डीएम को दिया गया। जिससे जिले में नशीली दवाओं पर अंकुश लगाया जा सके।