नलखेड़ा में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,
मावा एवं दूध के नमूने लिए
कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती देव कुंवर सोलंकी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को नलखेड़ा में प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम द्वारा नलखेड़ा बस स्टैंड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता स्तर की जांच हेतु 3 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं
हरिओम मावा भंडार, बस स्टैंड नलखेड़ा से मावा का नमूना
गोविंद मावा भंडार, बस स्टैंड नलखेड़ा से - मावा का नमूना एवं वेंकटेश्वर दूध डेयरी, बस स्टैंड नलखेड़ा से - दूध का नमूना लिया गया है
इन नमूनों को गुणवत्ता स्तर की जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#agarmalwa