अशोकनगर में शनिवार को AIDSO जिला परिषद द्वारा गांधी पार्क में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 200वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सचिव विश्वीर भंडारी ने फुले के शिक्षा एवं सामाजिक सुधारों में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा की नींव रखी और अनेक विद्यालय स्थापित किए।