नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट 2026 के तहत मुखानी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर वित्तीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह म्यूल बैंक खातों और अनधिकृत ऐप के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन कर रहा था। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने मौके से नकदी, लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक और पासबुक समेत अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने करीब चार महीनों में पांच करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन किए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कमीशन या पैसों के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक या चेकबुक किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें।
#Haldwani #Nainital #Uttarakhand #CyberCrime #CyberCrimeNews #CyberFraud #CyberScam #NainitalPolice #OperationHotspot2026 #CyberCell #SOG #CrimeNews #PoliceAction #CyberSyndicate #MuleAccounts #OnlineFraud #DigitalCrime #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #HaldwaniExpressNews