हल्द्वानी में पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। शहर के कई गधेरे और नाले उफान पर हैं, बावजूद इसके लोग तेज बहाव के बीच इन्हें पार करते नजर आ रहे हैं। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि एक गधेरे को लेकर पहले भी प्रशासन को जानकारी दी गई थी और यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर ने प्रशासन से बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
#Haldwani #Uttarakhand #HeavyRain #RainAlert #FlashFlood #WaterLogging #Monsoon #Rainfall #HaldwaniNews #UttarakhandNews #Gadhera #PublicSafety #GajrajSinghBisht #BreakingNews #LocalNews #RainUpdate #MonsoonAlert #HaldwaniExpressNews