आबू रोड: आबूरोंड में हनुमान जयंती पर हनुमान टेकरी पर भव्य मेला सजा, श्रद्धालु भक्ति में डूबे
आबूरोड में हनुमान जयंती के अवसर पर आबूरोड स्थित हनुमान टेकरी पर वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। हनुमान जयंती से एक दिन पूर्व ही वार्षिकोत्सव मनाया गया और मंदिर को रातभर विशेष रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा।नेशनल हाईवे पर स्थित हनुमान टेकरी के इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।