जमुई: ढंड गांव स्थित नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौ^/त
जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के ढंड नहर के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौ^/त हो गई। देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल पर टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल- बल के साथ पहुंचे और युवक के श^/व को सोमवार की सुबह 10:00 बजे के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृ^त^क युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव निवासी दासो मंडल उर्फ दशरथ मंडल के पुत्र सूरज मंडल के रूप में हुई है। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई है, किस गाड़ी ने टक्कर मारा है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। खून से लतपथ बाइक सवार युवक का शव मिलने के बाद कुछ क्षण के लिए इलाके में सनसनी फैल गई थी, लोग ह^/त्या की आशंका भी जताने लगे थे लेकिन पुलिस की जांच और घटनास्थल का दृश्य देखकर दुर्घटना में ही मौ^त होने की बातें सामने आई है। #jamui #Exident #CrimeAlert #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026