दरभंगा: एसडीआरएफ टीम ने मिथिला विश्वविद्यालय के NSS स्वयं सेवकों को भूकंप मॉकड्रिल और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एनएसएस कोषांग द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से 'युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण' के चौथे दिन एसडीआरएफ टीम ने भूकंप संबंधी मॉकड्रिल एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण का प्रारंभ राष्ट्रगीत एवं एनएसएस लक्ष्य-गीत से हुआ। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।