महोबा: ननौरा गांव में सांप ने बुजुर्ग को काटा, बुजुर्ग ने लाठी से पीटकर सांप को मार डाला, अस्पताल लेकर पहुंचे
Mahoba, Mahoba | Aug 20, 2026 गांव में खेत में सो रहे 60 वर्षीय उत्तम नायक को देर रात सांप ने काट लिया। टॉर्च जलाने पर करीब पांच फीट लंबा काला सांप दिखाई दिया। बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी से पीट-पीटकर सांप को मार डाला। इसके बाद जख्म पर पट्टी बांधी और सुबह घर पहुंचे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां बुजुर्ग मरा हुआ सांप भी साथ लेकर पहुंचे। डॉक्टर नवीन चौहान ने उपचार किया है।