सूरजपुर: अटल कुंज सूरजपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी
सूरजपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कुंज’ में बुधवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव, विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी।