प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ कचहरी गेट पर कार टोचन को लेकर हंगामा और जाम
प्रतापगढ़ कचहरी के एनआईसी गेट पर गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रयागराज नंबर की कार बेतरतीब खड़ी होने से एडीएम की गाड़ी फंस गई। यातायात पुलिस ने टोचन शुरू किया तो कार दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और कार ले जाने से रोक दिया। भारी भीड़ के बीच पुलिस ने सात सौ रुपये का चालान काटकर कार को मौके पर ही छोड़ दिया।