गुना: नेशनल हाईवे 46 पर चोरी का अजीब मामला: भदौरा में पेशाब करने रुके चालक पर पत्थर बरसाकर बाइक ले भागे चोर, केस दर्ज
Guna, Guna | Apr 25, 2026 गुना में म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया। 25 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी अशोक पाल निवासी शर्मा कॉलोनी ने पुलिस को बताया, बीती रात 10 बजे बाइक से म्याना से गुना आ रहा था। भदौरा के पास मात्रका वेयर हाउस के पास पेशाब करने रुका, अज्ञात लोगों ने पत्थर मारे और बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।