इटारसी: रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ, वीडियो आया सामने
इटारसी शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।जिसका वीडियो सुबह करीब 11 बजे सामने आया है पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, नीलम होटल, पूरी लाइन और मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर संदिग्धों की जांच की गई।