सासनी: सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी के शक में पुलिस ने 2 ट्रैकों से 421 बोरा चावल पकड़ा, जांच शुरू
Sasni, Hathras | Oct 16, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थिति हनुमान चौकी क्षेत्र में सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी के शक में पुलिस ने सरकारी चावल लदे दो ट्रैकों को पकड़ा है। दोनों ट्रैकों से पुलिस ने सरकारी राशन चावल की करीब 421 बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों ट्रैकों को आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित हनुमान चौकी पर खड़ा कर जांच शुरू कर दी है।