प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण को बाहर किए जाने का विवाद एक फिर से चर्चा में आ गया है। दीपिका को फिल्म से निकाला गया, या उन्होंने फिल्म छोड़ दी, इसको लेकर बीते साल खूब बहस हुई। अब एक नए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस ने 'आठ घंटे काम' की मांग की थी और इसलिए मेकर्स के साथ बात नहीं बनी। इसको लेकर एक नई बहस छिड़ गई थी कि एक्टर्स के काम के घंटे तय होने चाहिए। लेकिन अब प्रणय ने दावा किया है कि दीपिका ने फिल्म के लिए फीस के साथ ही मुनाफे में हिस्सेदारी की भी मांग की थी। यही नहीं, उन्होंने फिल्म का प्लॉट भी 'लीक' कर दिया था, जिस कारण बात बिगड़ी। प्रणय रेड्डी वांगा फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
प्रणय ने 'NTV' को दिए इंटरव्यू में 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के हालात पर खुलकर बात की। कहा कि एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया गया था और यह फैसला उन�
Korba, Korba | Aug 21, 2026