बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्याय कार्य से हुए विरत
जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायाधीशों की स्थापना के विरोध में शनिवार सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं की ओर से एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।