बहराइच: गेंदघर मैदान में निर्मित बालिका छात्रावास का सांसद ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया, सदर विधायक ने फिता काटकर उद्घाटन किया
समाज कल्याण विभाग द्वारा थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में शुक्रवार को निर्मित बालिका छात्रावास का सांसद बहराइच ने बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। जिसका सदर विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया।