बहराइच: आरटीओ प्रशासन गोंडा ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत वाहन मालिकों को लाभ दिलाने के लिए मंडलीय समीक्षा बैठक की
बहराइच जिले में सरकार की ओर से वाहन स्वामियों को पेनाल्टी जमा करने पर शत प्रतिशत छूट प्रदान किया है। ऐसे में एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक वाहन स्वामियों को मिले, इसके लिए देवीपाटन मंडल के आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने मंडलीय समीक्षा बैठक की। साथ ही वाहन मालिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान आरटीओ बहराइच राजीव कुमार मौजूद रहे।