बहराइच: नवोदय विद्यालय में मारपीट के मामले में 24 छात्रों पर दर्ज की गई एफआईआर
बहराइच जिले में बीती 20 नवंबर को नवोदय विद्यालय के आठवीं के छात्र ने सीनियर छात्रों पर दरवाजा तोड़कर जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया हैं। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।