बहराइच: बहराइच में सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक से लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इफको फूलपुर के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक से साइबर ठग ने डरा धमकाकर धोखाधड़ी करके 19 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के हुजूरपुर रोड निवासी की साइबर थाना में दर्ज FIR के अनुसार वे इफको फूलपुर से मुख्य प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हुए थे।