बाह: मुहल्ला मार में संपत्ति विवाद के चलते बुजुर्ग महिला ने पुत्र-वधू पर लगाया मारपीट का आरोप
पिनाहट के मुहल्ला मार की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने अपने बेटे और बहू पर संपत्ति को लेकर मारपीट और परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे परेशान होकर वह गुरुवार शाम करीब 4 बजे बाह एसडीएम कार्यालय पहुंची। बुजुर्ग महिला ने एसडीएम को शिकायत देकर न्याय और कार्रवाई की मांग की।