बाह: पिढौरा पुलिस ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, दिखाया मानवीय चेहरा
थाना पिढौरा में पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। बुधवार रात पिढौरा निवासी आरती, पत्नी मुकेश, को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन अस्पताल ले जा रहे थे। थाने के सामने पहुंचते ही अत्यधिक पीड़ा के कारण वह गिरने लगी। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति संभाली और तुरंत दाई को बुलाकर सुरक्षित प्रसव कराया।