बाह: जैतपुर कला में आधार अपडेट केंद्र पर अवैध वसूली, ₹50 की जगह वसूले जा रहे ₹200
थाना जैतपुर कला क्षेत्र के जूनियर स्कूल में संचालित आधार अपडेट केंद्र पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। केंद्र पर ₹50 की निर्धारित सरकारी फीस की जगह ₹150 से ₹200 तक वसूले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संचालक हरीराज सिंह बच्चों और बुजुर्गों तक से जबरन अधिक राशि वसूलता है। बुधवार शाम 4 बजे इस अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।